जयपुर अजमेर ब्लास्ट के आरोपी टूंडा अजमेर टाडा अदालत में पेश
(Rajasthan, India) राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों में सिलसिलेवार बम विस्फोट के मामले में आरोपी अब्दुल करीम उर्फ टुंडा को आज दिल्ली से अजमेर लाया गया । दिल्ली पुलिस ने टुंडा को अजमेर में भारी पुलिस जाब्ते के बीच टाडा मुकदमों की विशेष अदालत मे ंपेश किया। जहा से टुंडा को 6 दिन के रिमांड पर सीबीआई सोपा गया है। टुंडा की अजमेर में पेशी के लिए डेजिग्नेटेड कोर्ट ने पिछले दिनों वारंट जारी कियाथा। सीबीआई ने टुंडा को दिल्ली से अजमेर लाने के लिए विशेष अदालत से प्रोडक्शन वारंट हासिल किया था। अब्दुल करीम टुंडा पिछले दिनों नेपाल सीमा पर गिरफ्तारकिया गया था। टुंडा करीब 45 प्रकरणों में वांछित था और उसके खिलाफ देश भर की विभिन्न अदालतों में बड़ी संख्या में मुकदमे लंबित हैं। इनमें दो मुकदमे अजमेर की डेजिग्नेटेड कोर्ट भी शामिल है। इनमें से पहला मुकदमा राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों में 6 दिसंबर 1993 को हुए सिलसिलेवारबम विस्फोट का है, जबकि दूसरा जयपुर में अगस्त 1993 के टिफिन बम कांड का है। इन मामलों में अन्य अभियुक्तों को सजा सुनाई जा चुकी है, जबकि टुंडा के खिलाफ फरारी में चालान पेश हुआ था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।