जयपुर के नए पुलिस कमिश्नर जंगा श्रीनिवास राव ने संभाला कार्यभार
(Amber, Jaipur) पुलिस कमिश्नरेट के नए मुखिया जंगा श्रीनिवास राव ने पदभार संभाल लिया है। कमिश्नरेट में भूपेन्द्र दक ने उन्हें पदभार सौंपा। इस दौरान कमिश्नरेट के आलाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। 1990 बेच के अधिकारी जंगा श्रीनिवास राव मूलरुप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्हें सोमवार को राज्य सरकार की ओर से जारी तबादला सूची में जयपुर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले मानवाधिकार में महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट को चुस्त-दुरुस्त और परिणाम केन्द्रित बनाना उनकी प्राथमिकता है। पुलिस और जनता के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को वे जरुरी मानते हैं। उन्होंने कहा कि वे हर हाल में आम जनता को अमन-चैन का वातावरण दिया जाएगा। आम नागरिक भयमुक्त हो कर रहें। महिलाओं और बच्चों पर होने वाले अपराधों को रोकने के लिए वे भरसक प्रयास करेंगे। कमीश्नर ने कहा कि पुलिसकर्मियों को हर हाल में आम जनता के बीच अपनी छवि सुधारनी होगी। शहर की पुलिस 24 घंटे उनकी सेवा में तत्पर है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे चाहेंगे कि हमारा यह प्रयास रहेगा कि थानों में आपराधिक प्रकरणों को दर्ज करने के लिए पारदर्शी प्रणाली विकसित हो।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।