चूरू के तेलाप की रोही गांव में बोरवेल में गिरा मासूम..........
(Churu, Churu) चूरू के सांडवा थाना के गांव तेलाप की रोही में बोरवेल में गिरे ढाई साल के मासूम का बचना किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। हजारों लोगों की दुआओं और मन्नतों के बीच बचाव कार्य में लगे पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और सेना के जवानों को ऐसे ही चमत्कार की उम्मीद है। मंगलवार दिन में गांव में सन्नाटा और मासूम के घर में उदासी थी। बाघसर आथूणा के पेमाराम मंडा के अनुसार तेलाप की रोही में उनके खेत हैं। वे लोग खेत में ही रहते हैं। सोमवार दोपहर उसका बेटा राधेश्याम खेलते खेलते बड़े भाई के खेत की ओर निकल गया। खेलते खेलते उसका बेटा खेतों की पगडंडी के पास बने बोरवेल पर लगाई बोरी पर चला गया। बोरवेल के पाइप निकाले होने के कारण वह बोरी सहित बोरवेल में गिर गया। फिलहाल बच्चा कैमरे में भी दिखाई नहीं दे रहा है। अंदेशा जताया जा रहा है कि बच्चा पानी में बह सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।