अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में सोना आयात में दी जा सकती है ढ़ील!
(India)
प्लानिंग कमीशन के मेंबर सौमित्र चैधरी ने गोल्ड इंपोर्ट पर लगाई गई बंदिश में ढील देने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि करेंट एकाउंट डेफिसिट के मोर्चे पर दिख रहे सुधार को देखते हुए यह कदम उठाया जाना चाहिए। चैधरी ने सीआईआई के एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि सरकार ने मई में गोल्ड इंपोर्ट पर बंदिशें अस्थायी उपाय के रूप में लगाई थीं। इसने ट्रेड डेफिसिट घटाने में काफी मदद की है, लिहाजा मेरी राय है कि इस फाइनेंशियल ईयर के अंत तक या अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में बंदिश में ढील दी जानी चाहिए। इससे पहले मंगलवार को ही इकनॉमिक अफेयर्स सेक्रेटरी अरविंद मायाराम ने कहा कि हमें करेंट एकाउंट डेफिसिट को निचले लेवल पर बनाए रखना है। हम इसमें कोई ढिलाई नहीं कर सकते हैं, कम से कम इस फिस्कल ईयर में। हमें गोल्ड इंपोर्ट पर मौजूदा व्यवस्था से कोई छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन भी नई चीजों पर विचार होगा, वह अगले फाइनेंशियल ईयर से होगा। तब तक हमें यह पता चल जाएगा कि अगले साल करेंट एकाउंट डेफिसिट कितना रह सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।