(DELHI, India)
रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना आज सुबह सात बजे हुई जब दिल्ली से लखनऊ जा रही शताब्दी एक्सप्रेस ब्रेक जाम होने की वजह से अचानक गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर रुक गई। उन्होंने बताया कि ट्रेन जब गाजियाबाद स्टेशन की ओर तेजी से आ रही थी तब अचानक उसके ब्रेक जाम हो गए जिसके कारण रेल के पहियों से काफी ज्यादा धुंआ निकलने लगा ,जिसे देखकर यात्रियों में दहशत फैल गई, हालांकि 15 मिनट में समस्या को ठीक कर ट्रेन को लखनऊ रवाना कर दिया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।