सलमान के साथ काम नहीं करेंगे गोविंदा
(India) बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने सलमान खान की फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। सलमान खान निर्देशक महेश मांजरेकर एक मराठी फिल्म का हिंदी में रीमेक बनाने जा रहे हैं। खबर है कि इस फिल्म के लिए सलमान खान ने गोविंदा से बातचीत की थी, लेकिन बात नहीं बन सकी। सलमान खान ने कहा कि मैं इस फिल्म के लिए तीन साल से गोविंदा से बातचीत कर रहा था, लेकिन उन्हें यह फिल्म पसंद नहीं आई है।
सलमान खान ने कहा कि अभी इस फिल्म के लिए कास्ट तैयार नहीं हुई है। हम इस फिल्म का नाम ‘गॉड ओनली नोज’ दे सकते हैं। चर्चा है कि इस फिल्म मे सलमान गेस्ट अपीयरेंस भी कर सकते हैं। फिल्म की शूटिंग फरवरी में शुरू की जाएगी। इस फिल्म में परेश रावल भी अहम किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।