अपने 'फैन' का किरदार निभाएंगे शाहरुख
(India) बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख अपनी आने वाली फिल्म ‘फैन’ में दोहरी भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। शाहरुख खान यशराज बैनर तले बन रही फिल्म ‘फैन’ में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा करेंगे। मनीष शर्मा इसके पहले शाहरुख खान की फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ का सह निर्देशन कर चुके हैं।
चर्चा है कि फैन में शाहरुख खान की दोहरी भूमिका होगी। इस फिल्म में शाहरुख का एक किरदार सुपरस्टार अभिनेता जबकि दूसरा किरदार उसके फैन का होगा। शाहरुख इसके पूर्व भी ‘डुप्लीकेट’, ‘डॉन’ और ‘ओम शांति ओम’ जैसी फिल्मों में दोहरी भूमिका निभा चुके हैं। ‘फैन’ इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।