‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में दीपिका पादुकोण का नाम फिल्म के क्रेडिट में शाहरुख खान के पहले रखा गया था और अब ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में भी ऐसा होने जा रहा है। बताया जाता है कि शाहरुख खान ने इस बारे में ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की निर्देशक फराह खान से बातचीत की है। जिसे फराह ने मान लिया है।
गौरतलब है कि फराह खान के निर्देशन मे बन रही फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा अभिषेक बच्चन, सोनु सूद, विवन शाह की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म दीपावली के अवसर पर रिलीज होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।