ड्रीमगर्ल-बसंती बन गया है मेरा सरनेम: हेमा मालिनी
(India) बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी का कहना है कि ड्रीमगर्ल और बसंती उनके सरनेम बन गए हैं। हेमा मालिनी ने कहा कि आज भी मेरे प्रशंसक मुझे बसंती और ड्रीमगर्ल के नाम से बुलाते हैं। ऐसा लगता है कि ये मेरे सरनेम हो गए हैं। मेरी मम्मी ने मेरे नाम में सरनेम चक्रवर्ती नहीं लगने दिया। हेमा मालिनी की फिल्म ‘शोले’ का थ्रीडी अभी हाल ही में रिलीज किया गया है।
हेमा मालिनी ने कहा कि मैंने शोले थ्रीडी का कुछ हिस्सा देखा है, लेकिन धरमजी ने पूरी फिल्म देखी है। हमदोनों को शोले थ्रीडी बेहद पसंद आई है। मुझे लगता है कि समय के साथ हमें इसी तरह से आगे बढ़ते रहना चाहिए। मुझे लगता है कि ‘शोले’ में मेरे किरदार बसंती को इसलिए अधिक पसंद किया गया, क्योंकि उसमे चुलबुलापन अधिक था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।