आमिर ने नहीं देखी है ऋतिक की ‘धूम-2’
(India) फिल्म ‘धूम-3’ में जबरजस्त कामयाबी पाने वाले आमिर खान का कहना है कि उन्होंने ऋतिक रौशन की ‘धूम-2’ नहीं देखी है। आमिर खान ने ‘धूम’ की तीसरी सीरीज ‘धूम-3’ में काम किया है, जबकि ऋतिक रौशन ने ‘धूम-2’ में काम किया है और अब दोनों सितारों के बीच तुलना की जा रही है। आमिर खान ने कहा कि मैंने ‘धूम-2’ तो देखी ही नहीं है तो मैं कैसे बता सकता हूं, कि ऋतिक ने कैसा काम किया है। मैंने सुना है कि ऋतिक ने ‘धूम-2’ में अच्छा काम किया है।
आमिर ने कहा कि मैंने ‘धूम’ देखी थी और उसमें जॉन अब्राहम का काम बेहद पसंद आया है। मेरी अम्मी को ‘धूम-3’ बेहद पसंद आई है। मेरी बहनें तो पांच-छह बार देख चुकी हैं। अपनी हर फिल्म के रिलीज के समय मैं घबरा जाता हूं। मैं बस यही चाहता था अभी जो हिट फिल्में हो रही हैं, उसके मुकाबले ‘धूम-3’ भी ठीकठाक व्यापार कर ले।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।