राजनयिक देवयानी प्रकरण : भारत ने अमेरिकी दूतावास से वाणिज्यिक गतिविधियां रोकने को कहा
(International) राजनयिक देवयानी खोबरागड़े की गिरफ्तारी पर आगे जवाबी कदम उठाते हुए भारत ने अमेरिका से 16 जनवरी से अपने दूतावास परिसर से अंजाम दी जाने वाली सभी वाणिज्यिक गतिविधयां ‘रोकने’ के लिए कहा है। वीजा धोखाधड़ी के आरोपों पर न्यूयार्क में उप महावाणिज्य दूत खोबरागड़े पर अभियोग दायर करने की समय सीमा 13 जनवरी की तारीख से पहले भारत ने यह कदम उठाया है।कड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने दूतावास से अमेरिकन कम्युनिटी सपोर्ट एसोसिएशन (एसीएसए) के तहत रेस्तरां, बार, वीडियो क्लब, बॉलिंग एले, स्वीमिंग पूल, खेल के मैदान, ब्यूटी पार्लर और जिम सहित वाणिज्यिक गतिविधियां रोकने के लिए कहा है। सरकारी सूत्रों ने बताया है कि अमेरिका से वहां की सरकार से असम्बद्ध नागरिकों और उनके परिवारों सहित सभी गैर राजनयिक व्यक्तियों के वास्ते एसीएसए के जरिए होने वाली वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए भारतीय प्रशासन को उसके द्वारा दाखिल टैक्स र्टिन भी मुहैया कराने को कहा गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।