20 लाख के इनामी नक्सली उसेंडी ने किया सरेंडर
(ANDHRAPRADESH, India) आंध्र प्रदेश पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब छत्तीसगढ़ के दंडकारण्य की माओवादी पार्टी के एक प्रमुख नेता और प्रवक्ता गुड्सा उसेंडी ने अपनी पत्नी के साथ सरेंडर कर दिया। गुड्सा उसेंडी उर्फ जी. वी. के. प्रसाद सीपीआई (माओवादी) की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमिटी का उच्चस्तरीय सदस्य ओैर प्रवक्ता है। उसके ऊपर 20 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसेंडी ने अपनी पत्नी के साथ बुधवार को सरेंडर कर दिया। पुलिस ने बताया कि गुड्सा उसेंडी पिछले 25 साल से नक्सली गतिविधियों में शामिल था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।