(India)
मर्सिडीज बेज इंडिया के प्रबंध निदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी एबरहार्ड केर्न ने इसे पेश करते हुए कहा कि नई एस क्लॉस कार के साथ कंपनी 2014 में ईयर आफ एक्सीलेस की शुरुआत कर रही है। उन्होंने बताया कि इसमें 4.6 लीटर की वी-8 इंजन लगा हुआ है जिसके बल पर यह 4.8 सेकेंड में शून्य से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसकी अधिकतम गति 250 किलोमीटर प्रति घंटा है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के नजरिए से भी यह कार अन्य से काफी बेहतर है। इसमें 360 डिग्री का सराउंड व्यू कैमरा लगा हुआ है जिससे चालक को सड़क पर किसी भी बाधा की सूचना मिल जाती है और दुर्घटनाओं को रोकने मे मदद मिलती है। इसमें आठ एयरबैग लगे हुए हैं जो चालक सहित यात्रियों को पूरी सुरक्षा की गारंटी देता है। एस क्लास के नए संस्करण में एक शोफर पैकेज भी है जो पीछे की तरफ पैर रखने के लिए 77 मिलीमीटर ज्यादा जगह बनाता है। इसका अंदरुनी डिजाइन आराम और विलासिता को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।