राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की पहल पर उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने सादगी का रास्ता अपनाने का फैसला लिया है। मंत्री अपने काफिले में पुलिस एस्कॉर्ट और दो से अधिक वाहन नहीं रखेंगे। सरकारी कार्यक्रमों का आयोजन पांच सितारा होटलों में नहीं करेंगे। सरकारी कार्यक्रमों में किसी भी सामूहिक भोज का आर्थिक बोझ सरकार पर नहीं डालेंगे। अभिनन्दन और सामूहिक गोष्ठी जैसे कार्यक्रमों में कम से कम खर्चा करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि मंत्रिमण्डल के सभी सदस्यों ने कलेक्टर-एसपी कान्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री को एक पत्र पर हस्ताक्षर कर अपने इस निर्णय से अवगत कराया। गौरतलब है कि वसुन्धरा राजे ने अपना पद संभालने के साथ ही यातायात संकेतक पर रुकने, अपना काफिला कम करने, सरकारी विमान के स्थान पर नियमित सामान्य हवाई उडान से यात्र करने, अपना सुरक्षा बेडा आधा करने, सरकारी वाहन के स्थान पर अपना निजी वाहन उपयोग करने और मुख्यमंत्री आवास के स्थान पर छोटे सरकारी आवास पर रहने जैसे निर्णय ले चुकी हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।