शुरुआत में ग्रीन जोन में खुले शेयर बाजार अब उठापटक के साथ वोलाटाइल मोड में हैं। रीयल्टी, एफएमसीजी और बैंकिंग के स्टॉक्स टूटे हैं। 11 बजकर 33 मिनट पर सेंसेक्स 22 अंक गिरकर 20708 पर ट्रेडिंग करता देखा जा रहा है जबकि निफ्टी 10 अंक गिरकर 6164 के स्तर पर है। एशियाई बाजारों से मिल रहे सुस्त संकेतों के चलते शेयर बाजारों ने आज सुबह फ्लैट नोट पर कारोबार की शुरुआत की। एशियाई बाजारों में प्रॉफिट बुकिंग के चलते कारोबार धीमी गति से हो रहा है। जानकारों का मानना है कि निफ्टी दिन में 6150 के साइकॉलॉजिकल लेवल के इर्द-गिर्द रह सकता है। फाइनैंशल स्टॉक्स तेजी से कारोबार करते देखे जा रहे हैं जबकि महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 2.25 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। इसी के साथ मेटल, कैपिटल गुड्स और रीयल्टी के शेयरों में तेजी से कारोबार होता देखा जा रहा है। सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 0.78 चढ़कर 20730.16 पर खुला जबकि नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.40 अंक चढ़कर 6176 पर खुला।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।