आईआईएफएल गोल्ड लोन डकैती मामला.......
(Amber, Jaipur) आईआईएफएल गोल्ड लोन डकैती के आरोपी संजय बिजारणियां ने लूटा गया सोना भैंस के बाड़े में छुपा रखा था। इधर, जयपुर पुलिस ने बुधवार को संजय के सीकर के बीबीपुर बड़ा गांव स्थित घर से 35 लाख नकद बरामद किए हैं। फिलहाल, संजय अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।वह इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जॉब करता था। आरोपियों की तलाश में शेखावाटी में मौजूद पुलिस टीम ने बुधवार को संजय के घर पर दबिश दी। वहां सूटकेस में एक-एक हजार की 35 गड्डियां बरामद हुईं। जयपुर में विजेंद्र के साथ एक युवती के साथ होने की जानकारी मिली है। डीसीपी महेंद्र चौधरी ने बताया कि भगोड़े पैराट्रूपर विजेंद्र सिंह की निशानदेही पर दबिश दी जा रही है। वहीं आरोपी के भारत से बाहर भाग जाने के मद्देनजर पुलिस आज आरोपी के विरुद्ध लुकआउट नोटिस जारी कर सकती है।खबर ये भी है की सीकर रोड में हुए मणप्पुरम गोल्ड लोन डकैती में भी इसी गिरोह का हाथ था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।