एसबीआई की महिला कर्मचारी ले सकेंगी दो साल का अवकाश
(India)
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की महिला कर्मचारी अब काम के दौरान दो साल के लिए दीर्घकालिक अवकाश ले सकेंगी। यह अवकाश बच्चों की शिक्षा आदि उद्देश्य के लिए लिया जा सकता है। भारतीय स्टेट बैंक अपने सिंगल पुरूष अभिभावक कर्मचारियों के लिए भी यह सुविधा शुरू कर सकता है। एसबीआई की प्रमुख अरुंधति भट्टाचार्य ने एक साक्षात्कार में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ’हमने अपनी महिला कर्मचारियों के लिए दो साल के अवकाश की सुविधा शुरू की है जो कि वे अपने बच्चों की शिक्षा या उम्रदराज अभिभावकों की देखभाल जैसे उद्देश्य के लिए ले सकेंगी।’ भट्टाचार्य एसबीआई की पहली महिला प्रमुख हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।