झाड़ू चुनाव चिह्न पर आप, चुनाव आयोग को नोटिस
(DELHI, India) इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनउ पीठ ने चुनाव चिह्न ‘झाडू’ को लेकर उपजे विवाद में ‘नैतिक पार्टी’ की तरफ से दायर एक याचिका पर दिल्ली में सत्तारूढ़ ‘आम आदमी पार्टी’ (आप), केन्द्रीय चुनाव आयोग तथा केन्द्र सरकार को गुरुवार को नोटिस जारी किया। अदालत ने मामले में जवाब दाखिल करने के लिये इन पक्षकारों को तीन हफ्ते का समय दिया और याचिकाकर्ता को इसके बाद हफ्ते भर में प्रत्युत्तर दाखिल करने को कहा। मामले की अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।