नक्सली लीडर गुडसा उसेंडी ने बुधवार सुबह अपनी पत्नी के साथ हैदराबाद में आत्मसमर्पण कर दिया
(ANDHRAPRADESH, India) नक्सली लीडर गुडसा उसेंडी ने बुधवार सुबह अपनी पत्नी के साथ हैदराबाद में आत्मसमर्पण कर दिया है। लेकिन आंध्रप्रदेश सरकार ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है और गुरुवार को इसकी घोषणा हो सकती है। छत्तीसगढ़ सरकार ने उसके सिर पर 20 लाख रुपये के ईनाम की घोषणा की थी। आपको बता दें कि गुडसा उसेंडी छत्तीसगढ़ में जगदलपुर के दरभा में हुए नक्सली हमले के मास्टर माइंड माना जाता है। गुडसा उसेंडी उर्फ श्रीनिवास राव को बस्तर में डोकरा के नाम से जाना जाता है। उसेंडी करीब 15 सालों से मर्दापाल, ककनार और दरभा डिवीजन में बतौर कमांडर सक्रिय रहा है और पिछले साल 25 मई को दरभा इलाके में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हमले का मास्टर माइंड गुडसा उसेंडी को माना जाता है। उसेंडी ने ही केंद्रीय समिति के सदस्य सुदर्शन राव के साथ मिलकर हमले की साजिश रची थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।