(Aklera, Jhalawar)
बकानी कस्बे में पिछले 5 दिनो से लोगो को पीने का पानी भी नसीब नही हो रहा है जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते कस्बे में पिछले 5 दिनो से सप्लाई नही हो पाई है। जलदाय विभाग के कर्मचारियो का कहना है कि पम्प खराब होने के कारण जलापूर्ति बाधित हुई है। सरकार के द्वारा एक अतिरिक्त पम्प दिला रखा है वह भी खराब पडा हुआ है जलदाय विभाग के कर्मचारियेा की लापरवाही के कारण कस्बे कई बार एक सप्ताह तक जलापूर्ति बन्द रहती है वही दुसरी और रेपला गांव में बने वाटर फिल्टर टंकी में लिकेज होने के कारण हजारो लिटर पानी व्यर्थ बह रहा है। आपको बता दे की कालीसिंध नदी में प्रयाप्त पानी होने के बावजुद भी कस्बे को 48 घन्टे में केवल 30 मिनिट ही जलापूर्ति की जाती है सर्दी के मौसम में भी लोगो को टैंकरों के द्वारा पानी भरवाया जा रहा है। वही जलदाय विभाग का कार्यालय अधिकांश समय बंद मिलता है जिससे की उपभोक्ताओ को काफी परेशानी का सामना करना पडता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।