टक्कर के बाद खाई में गिरी बसें, 20 की मौत, 30 से ज्यादा घायल
(International) पहले 15 लोगों के मरने की खबर आई थी लेकिन बचाव कार्य में जुटे अधिकारियों ने बताया कि अब तक 20 शव निकाले गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण यह हादसा हुआ है। हादसा मूरी घाटी के सालग्रान नामक स्थान पर हुआ जहां भारी बर्फबारी और बारिश के कारण सड़कों पर फिसलन है। दोनों बसें आपस में टकराने के बाद 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरीं। हादसे के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। इसमें सेना के जवानों ने भी मदद की। घायलों को पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, एक क्लीनिक तथा अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि खराब मौसम की स्थिति में यातायात के नियंत्रण के लिए नीतियों का अभाव है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और पुलिस को आज दोपहर तक इस संबंध में नीति बनाकर लागू करने का आदेश दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।