खुशखबर, एटीएम पर नहीं लगेगा चार्ज...
(India) आरबीआई ने एटीएम पर पैसे निकालने पर चार्ज लगने की खबरों को अफवाह करार दिया है। एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में आरबीआई के डिप्टी गवर्नर केसी चक्रवर्ती ने अगर कोई बैंक खाताधारकों से अपने ही एटीएम से पैसा निकालने के लिए चार्ज करे तो इससे ज्यादा हास्यास्पद क्या हो सकता है। दुनिया में ऐसा कहीं ‍नहीं होता है। अगर पैसा निकालने की प्रक्रिया में इतना खर्च आता है तो बैंक अपने ब्रांचों से भी पैसा निकालने पर चार्ज लगा दें। बाजार में प्रतिस्पर्धा कम है, इसलिए बैंक बेतुकी बातें कर रहे हैं। हम ज्यादा बैंक खोलेंगे तो इस तरह की कमियां दूर हो जाएंगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।