धौलपुर में पत्नी को पति की पुलिस में शिकायत करना पड़ा महंगा,
(Bari, Dhaulpur) धौलपुर जिले के कोतवाली थाना इलाके में पुलिस लाइन के पास एक पति ने अपनी ही पत्नि को केरोसीन का तेल डालकर जिंदा जला दिया। महिला को जली हुई हालत में सामान्य चिकित्सालय के बर्न यूनिट वार्ड में भर्ती कराया है जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। दारा सिंह नगर कि रहने वाली महिला को उसका पति रोज नशे की हालत में मारता-पीटता रहता था...,जिसकी शिकायत महिला ने जिला पुलिस अधीक्षक से भी की थी। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लेकर पाबन्द करने के बाद छोड़ दिया था। इसके बाद आज सुबह पति ने महिला को कमरे में बंद कर उस पर कैरोसीन का तेल डालकर आग लगा दी। महिला द्वारा शोर मचाने पर पड़ोसियों की मदद से उस पर पानी डालकर आग को बुझाया गया। जहां से पास में ही रहने वाले पुलिसकर्मियो की मदद से महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया है। घटना कि सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के पर्चा बयान लेकर जांच शुरू कर दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।