सिरोही में घूस लेते ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गिरफ्तार,
(AbuRoad, Sirohi) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सिरोही की टीम ने बुधवार को चिकित्सा विभाग के रेवदर क्षेत्र के ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सुरेंद्र जैन को तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो के सीआई नरेंद्र चैधरी के अनुसार भटाणा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम मंजूला मेघवाल ने गत दिसम्बर में ब्यूरो के एएसपी अर्जुनसिंह राजपुरोहित को शिकायत पेश कर बताया की उसने मातृत्व अवकाश लिया था। उस अवधि के वेतन भुगतान एवं नवम्बर माह के वेतन भुगतान की मांग करने पर ब्लॉक सीएमएचओ सुरेंद्र जैन दस हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा है। इस पर सत्यापन करवाने के दौरान डॉ जैन सात हजार रुपए लेने पर सहमत हुए एवं चार हजार रुपए ले लिए। बुधवार को सुनियोजित योजना के तहत एएनएम तीन हजार रुपए देने उनके कार्यालय गई। जहां डॉ जैन को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।