शेयर बाजारों में तेजी
(India)

शेयर बाजारों में वोलाटाइल कारोबार हो रहा है। कुछ देर पहले लाल निशान पर पहुंचा सेंसेक्स फिलहाल तेजी पर है। 11 बजे के सेशन में यह 110 अंक की तेजी के साथ 20823 पर देखा जा रहा है जबकि निफ्टी 6200 के करीब पहुंच गया है। निफ्टी 29 अंक चढ़कर 6197 पर ट्रेडिंग करता देखा जा रहा है। एशियाई बाजारों से मिल रहे सुस्त संकेतों के बावजूद घरेलू शेयर बाजार आज मामूली तेजी के साथ खुले। इंफोसिस का जबरदस्त फ3 नतीजा आने के बाद इसके शेयरों में जबरदस्त उछाल देखा गया। प्री मार्केट में इंफोसिस के शेयर 10फीसदी तक बढ़ गए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में टेक्नॉलजी, मेटल और ऑयल ऐंड गैस के शेयरों में तेजी देखी गई। 9 बजकर 16 मिनट पर, 23 अंक चढ़कर यानी 0.11 पर्सेंट बढ़कर 20736.27 पर देखा गया जबकि निफ्टी 1.50 पॉइंट गिरकर यानी 0.02 फीसदी गिरावट के साथ 6166.85 पर ट्रेडिंग करता देखा गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।