(UTTARPRADESH, India)
इलाहाबाद जोन के आईजी एंटनी एल़ देव कुमार ने फतेहपुर, बांदा, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, प्रतापगढ़, महोबा और कौशांबी के पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर सतर्क रहने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक अपने पत्र में आईजी ने आईएम के कुख्यात आतंकवादी तहसीन अख्तर सहित करीब दस आतंकवादियों के इलाके में छिपे होने की आशंका जताई है। कहा जा रहा है कि आईजी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से इस बात की जानकारी मिली जिसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षकों को अलर्ट भेजा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।