सुशासन का दावा करने वाली बिहार सरकार के अधिकारी कितने भ्रष्ट है। इसका उदाहरण देखने को मिला सिवान जिले में
(BIHAR, India) सुशासन का दावा करने वाली बिहार सरकार के अधिकारी कितने भ्रष्ट है। इसका उदाहरण देखने को मिला सिवान जिले में। जहां स्वास्थ्य कर्मी की शिकायत पर निगरानी विभाग की टीम ने सदर अस्पताल के सिविल सर्जन को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार सिविल सर्जन चंद्रशेखर कुमार ने एक माह बाद रिटायर होने वाले कर्मचारी रामजतन की संचिका के निबटारे के लिए एक लाख की रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत पर टीम ने ये कार्रवाई की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।