सिमडेगा में एक पति ने हैवानियत की हद पार करते हुए अपनी पत्नी को ही भरी पंचायत में निर्वस्त्र कर दिया
(BIHAR, India) सिमडेगा में एक पति ने हैवानियत की हद पार करते हुए अपनी पत्नी को ही भरी पंचायत में निर्वस्त्र कर दिया। मामला है जलडेगा थाना के ढोरीबहार गांव का। जहां अवैध संबंधों के शक को लेकर पति ने पहले पत्नी पर आरोप लगाए और फिर उसे और युवक को भरी पंचायत में निर्वस्त्र कर दिया। बताया जा रहा है कि पंचायत की बैठक करीब एक घंटे चली और इस दौरान महिला को निर्वस्त्र ही रखा गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से पति सहित पंचायत में मौजूद 14 लोगों को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में सात महिलाएं भी शामिल है। वही झारखंड मजदूर यूनियन ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है.....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।