बढ़ेगी रियायती सिलेंडरो की संख्या..... भारी दबाव के बाद सरकार कर रही है विचार.....
(India) सरकार चुनावों को देखते हुए रसोई गैस के रियायती सिलेंडरों की संख्या 9 से बढ़ाकर 12 कर आम आदमी को बड़ी राहत देने जा रही है। जानकारी के अनुसार रियायती रसोई गैस सिलेंडरों की संख्या बढ़ाए जाने को लेकर पिछले कुछ समय से विचार किया जा रहा है और जल्द ही इस पर फैसला ले लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार इस योजना को लागू करने में सबसे बड़ी दिक्कत यह आ रही है कि कई लोगों के अभी आधार कार्ड नहीं बने है और इन कार्डो को बैंक खाते से नहीं जोड़ा जा सका है। इससे लोगों को रियायती सिलेंडर लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई मंत्रियों को इसे लेकर विरोध प्रदर्शनों का सामना करना पड़ रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।