जनवरी के अंत तक परवेज मुशर्रफ के पाकिस्तान छोड़ने की संभावना
(International) पाक मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार परवेज मुशर्रफ ने कई बार बल देकर कहा था कि मुकदमा समाप्त होने से पहले वे पाकिस्तान नहीं छोडेंगे ,लेकिन पाक सेना की जबरदस्त दखलअंदाजी के कारण उनके इस महीने के अंत तक इलाज के बहाने पाकिस्तान से रवाना होने की संभावना है। 2 जनवरी को विशेष अदालत जाने के रास्ते में अस्वस्थ महसूस करने के बाद 70 वर्षीय मुशर्रफ इस्लामाबाद के पास स्थित सेना के एक हृदय रोग अनुसंधान संस्था के अस्पताल में भर्ती कराये गये । सेना के अस्पताल ने मुशर्रफ की बीमारी के बारे में अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है। कहा जाता है कि डाक्टर ने मुशर्रफ की जांच रिपोर्ट ब्रिटिश हृदय रोग विशेषज्ञों को भेजी है। ब्रिटिश विशेषज्ञ भावी इलाज प्रोग्राम तय करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।