आम आदमी नहीं, दिल्‍ली में 'लालू राज' चल रहा है: शकील अहमद
(DELHI, India) उन्‍होने कहा कि लालू ने भी बिहार में बेहतर राजनीति के संकेत दिये थे। उन्‍होने जयप्रकाश नारायण की मूर्ति के नीचे शपथ ग्रहण किया, भ्रष्‍टाचार के खिलाफ संघर्ष का वादा किया, जनता दरबाज लगाये और गरीब बच्‍चों के बाल कटवाने जैसी हरकतें कर अपने लिए राजनीतिक जमीन तैयार की थी। इस समय दिल्‍ली में वैसा ही हो रहा है। गौर हो कि केजरीवाल ने कल ही ऐलान किया था कि अब उनके मंत्री प्रतिदिन 9:30 से 11 बजे तक जनता की शिकायतें सुनेंगे और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।