सोना हुआ महंगा, सेंसेक्स में 45 अंकों की बढ़त
(India) दूसरी ओर देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन तेजी दर्ज की गई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 45.12 अंकों की तेजी के साथ 20,758.49 पर और निफ्टी 3.10 अंकों की तेजी के साथ 6,171.45 पर बंद हुआ.
सोने में उछाल जारी, चांदी भी चमकी
मजबूत वैश्विक रुख के बीच स्टॉकिस्टों की सतत लिवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को सोने के भाव 90 रुपये की तेजी के साथ 30,170 रुपये प्रति दस ग्राम बोले गये. वही औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग बढ़ने से दो दिन की गिरावट के बाद चांदी के भाव 310 रुपये की तेजी के साथ 44,310 रुपये प्रति किलो हो गये.


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।