(Bhopalgarh, Jodhpur)
एक तरफ जहां जयपुर में मुख्मंत्री वसुंधरा राजे कलक्टर-एसपी काँफ्रेंस में पुलिस के आलाअधिकारियों को कानून व्यवस्था का पाठ पढ़ा रही थीं, वहीं दूसरी तरफ जोधपुर पुलिस बेकसूर लोगों को अपना निशाना बना रही थी। जोधपुर के मंडोर थाना पुलिस ने आँफिस से घर लौट रहे एक वकील को जबरन पकड़ कर हवालात में डाल दिया। पीडित वकील का आरोप है कि पुलिस ने बेवजह मारपीट की और एक कागज पर कुछ लिखवाने के बाद उसे रिहा कर दिया। घटना के बाद जोधपुर के वकीलों में आक्रोश फैल गया। घटना के विरोध में वकीलों ने हड़ताल शुरू कर दी। वकीलों ने पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के बाद ही काम पर लौटने की चेतावनी दी। ये पहली घटना नहीं है, जब जोधपुर पुलिस की दबंगई सामने आई है। कुछ दिन पहले भी एक मीडियाकर्मी को पुलिस सिपाही की शह पर होमगार्ड ने थप्पड़ मार दिया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।