इस सप्ताह शेयर बाजारों में रही गिरावट
(India)
देश के शेयर बाजारों में इस सप्ताह गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में करीब आधे फीसदी की गिरावट रही, हालांकि बीएसई के स्मॉलकैप सूचकांक में मामूली तेजी रही। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गत सप्ताह 0.45 फीसदी या 92.84 अंकों की गिरावट के साथ शुक्रवार को 20,758.49 पर बंद हुआ। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी इसी अवधि में 0.64 फीसदी या 39.7 अंकों की गिरावट के साथ 6,171.45 पर बंद हुआ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।