फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने पत्नी मान्यता दत्त की देखभाल के लिए पैरोल अवधि 30 दिन बढ़ाने के लिए आवेदन दिया है। संजय दत्त अभी भी 30 दिन के पैरोल पर छूटे हुए हैं और 23 जनवरी को उनका पैरोल समाप्त हो रहा है। संजय दत्त ने 30 दिन का पैरोल बढ़ाने के लिए आवेदन में कहा है कि उसकी पत्नी मान्यता दत्त अस्पताल में भर्ती है और उसकी देखभाल के लिए उन्हें और 30 दिन के लिए पैरोल पर रिहा किया जाय। संजय दत्त की पत्नी मान्यता परेल के ग्लोबल अस्पताल में भर्ती हैं। मान्यता को फेंफड़ों में तकलीफ के बाद मंगलवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था और संजय दत्त उनकी देखभाल में लगे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।