ट्राइडेंट समूह अपने कर्मचारियों को वेतन भुगतान के लिए आधार पेमेंट ब्रिज का इस्तेमाल करने वाला देश का पहला कॉरपोरेट बनेगा। समूह सोमवार को दिल्ली के योजना भवन में इस सुविधा की शुरुआत करेगा। इस अवसर पर योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलुवालिया और यूआइडीएआइ के चेयरमैन नंदन नीलेकणि भी मौजूद रहेंगे। ट्राइडेंट ग्रुप रसायन, पेपर, ऊर्जा, आइटी और टेक्सटाइल सहित कई क्षेत्रों में कारोबार कर रहा है। समूह में 10,000 कर्मचारी कार्यरत हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।