बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने चुनाव बाद देश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के लिए पूर्व प्रधानमंत्री और मुख्य विपक्षी दल बीएनपी की अध्यक्ष खालिदा जिया को दोषी ठहराया। उन्होंने खालिदा को चेतावनी दी कि वह तत्काल हिंसा बंद करवाएं अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। गत 5 जनवरी को संपन्न हुए आम चुनाव के बाद शुक्रवार को अवामी लीग की पहली सार्वजनिक रैली में प्रधानमंत्री हसीना ने कहा, श्अगर आप को ख्खालिदा जिया, कुछ कहना है तो पहले हिंसा रोको और लोगों की हत्याएं बंद करो। बीएनपी-जमात गठबंधन देश में हिंसा फैलाने में जुटा है। लोगों की हत्याएं हो रही हैं। हिन्दुओं और हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले किए जा रहे हैं। हमें नया जनादेश मिला है इसलिए अब हम देश में शांति स्थापित करने और हिंसा रोकने के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे।श् खालिदा से विनाशकारी गतिविधियां बंद करने की अपील करते हुए हसीना ने कहा, श्आप को अब इस सबसे कुछ नहीं मिलने वाला क्योंकि आप चुनाव नहीं रोक पाई।श्
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।