ब्रिटेन का चैनल 4 जल्द ही अंतरिक्ष से अपनी तरह का पहला लाइव शो प्रसारित करने जा रहा है। शो के दौरान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन ख्आइएसएस, को पृथ्वी का चक्कर लगाते हुए दिखाया जाएगा। ’लाइव फ्रोम स्पेस’ नाम का यह कार्यक्रम नेशनल जियोग्राफिक चैनल पर 170 देशों में प्रसारित होगा। शो का मेजबानी डेरमोट ओ लेरी करेंगे जो लोकप्रिय टेलेंट हंट शो ’द एक्स फैक्टर’ के जाने-माने चेहरे हें। कार्यक्रम के दौरान पृथ्वी की हाई डेफिनेशन तस्वीरें ली जाएंगी। शो के दौरान आइएसएस की अंदर हो रही दिन भर की गतिविधियों का भी प्रसारण किया जाएगा। ह्यूंस्टन स्थित नासा मिशन कंट्रोल रूम से लेरी आइएसएस में मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों से लाइव बात करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।