लोहड़ी और मकर संक्रांति की तैयारियां जोरों पर......बाजारों में पतंगों की बहार
(Rajasthan, India) मकर सक्रांति पर सिरोही के बाजार तरह तरह पंतगों से सज चुके हैं। लोगों ने भी इस त्योहार को मनाने की तैयारियां शुरू कर दी है। आसमान में पेंच लड़ाने के लिए पतंगबाज भी जुट गए हैं। बाजारों में इन दिनों विभिन्न डिजाइनों और नेता- अभिनेता की पंतग नजर आने लगी है। इस बार पतंगों पर भी बीजेपी के प्रधानमंत्री के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी छाए हुए हैं। वहीं मकर सक्रांति का धार्मिक महत्व भी है। इस दिन लोग दान पुण्य करते है। ग्रामीण क्षेत्र में भी इस पर्व को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।