(Bamanwas, SawaiMadhopur)
देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी तीन दिवसीय रणथम्भौर यात्रा के तहत शनिवार को परिवार सहित यहां पहुंचे। मुकेश अंबानी के साथ उनकी पत्नी नीता अंबानी ...बेटा आकाश भी है। उन्होंने शाम की पारी में रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण भी किया। जोन नम्बर पांच के धाकड़ा वन क्षेत्र में टी-17 के दोनों शावकों को काफी देर तक निहारा। दोनों शावक उस झाडियों की ओट में अठखेलियां कर रहे थे। इससे पहले शाम करीब पौने पांच बजे तीनों मेहमान चार्टर प्लेन से यहां शेरपुर हेलीपेड पर उतरे। वहां पर ऑबेरॉय होटल के लोगों ने उनकी अगवानी की। इसके बाद वहां जिप्सी में सवार होकर सीधे सिंहद्वार के रास्ते होकर रणथम्भौर पार्क भ्रमण को चले गए। उनका रविवार सुबह की पारी में भी पार्क भ्रमण का कार्यक्रम है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।