चैम्बर और कॉन्फरेंस हॉल का शिलान्यास और बार एसोसिएशन हॉल ...पक्षकार दीर्घा का लोकार्पण
(Amber, Jaipur) राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अमिताभ राय ने शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में एडवोकेट्स चैम्बर और कॉन्फे्रंस हॉल का शिलान्यास और बार एसोसिएशन हॉल ...पक्षकार दीर्घा का लोकार्पण किया। समारोह में मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि न्यायपालिका के लिए बार और बैंच के साथ पक्षकार भी महत्वपूर्ण कड़ी हैं। न्याय व्यवस्था की सार्थकता पीडित, निर्घन, अक्षम पक्षकार को सुलभ व त्वरित न्याय दिलाने में है। उन्होंने माना कि त्वरित न्याय के लिए ढांचागत सुविधाओं की जरूरत है, इसके बिना लक्ष्य प्राप्त करने में दिक्कत आती है। मुख्य न्यायाधीश ने विश्वास दिलाया कि आधारभूत सुविधाओं को पूरा करने की भरपूर कोशिश की जा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।