उदयपुर एसीबी की बड़ी कार्रवाई
(Dhariawad, Udaipur) उदयपुर एसीबी ने बडी कार्रवाई को अंजाम देते हुए विद्युत विभाग के सहायक इंजिनियर लक्ष्मण लीलानी को साढे तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। यहीं नहीं मामले के सत्यापन के दौरान रिश्वत की राशि में सहभागीता वाले अन्य अधिकारी जिसमें एक्सईएन श्रवण कुमार, जेईएन श्रीमती मनोज मीणा को भी आरोपी बनाया गया है। परिवादी जलदीप ने एसीबी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई की सुखेर में स्थित फैक्ट्री में विद्युत लाईन 6 घंटे से बढा कर 24 घंटे के लिए थ्री फेस में शिफ्ट करनी थी। ऐसे में परिवादी ने एक प्रार्थना पत्र लगाकर लाइन शिफ्टिंग की मांग की। इस पर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने सात लाख रूपये रिश्वत की मांगी।अधिकारीयों से परिवादी ने जब रिश्वत की राशि को कम करने की प्रार्थना की तो मामला साढे तीन लाख रूपये पर तय हुआ

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।