जयपुर पुलिस ने सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक मसाज पार्लर से 4 युवतियों सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया
(Amber, Jaipur) जयपुर पुलिस ने सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक मसाज पार्लर से 4 युवतियों सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जानकारी के मुताबिक अशोक नगर थाना पुलिस को मुखबिर के जरिए इतला मिली थी कि एसएमएस अस्पताल के सामने सन रोड नामक एक मसाज पार्लर में वेष्यावृति का कारोबार किया जाता है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने एक बोगस ग्राहक भेजकर मसाज पार्लर में दबीष डाली, तो वहां बने छोटे-छोटे कमरों में लड़कियां और लड़के आपतिजनक स्थिति में मिले, जिसके बाद पुलिस ने मौके से 4 युवतियों, मसाज पार्लर संचालक सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।