सुप्रीम कोर्ट ने 16 दिसंबर 2012 के निर्भया गैंगरेप के दो दोषियों की मौत की सजा पर रोक लगा दी है। इस मामले में चार दोषियों को मौत की सजा दी गई है। इनमें से विनय शर्मा और अक्षय की सजा पर रोक लगाई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने पिछले साल मई में दोषियों को मिली फांसी की सजा के निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा था। जस्टिस रेवा खेत्रपाल और जस्टिस प्रतिभा रानी की बेंच ने चार दोषियों अक्षय ठाकुर, विनय शर्मा, पवन गुप्ता और मुकेश की मौत की सजा को बरकरार रखा था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।