(India)
रिचा इसके पहले 'रागिनी एमएमएस 2', 'टीना एंड लोलो' में सनी के साथ काम करने का प्रस्ताव ठुकरा चुकी हैं। रिचा को 'मस्तीजादे' फिल्म की पेशकश मिली थी लेकिन वह सनी के साथ सेक्स कॉमेडी फिल्म नहीं करना चाहती हैं। रिचा ने सनी के साथ फिल्मों का प्रस्ताव ठुकराए जाने को महज इत्तेफाक बताया है। फिल्मकार मिलाप जावेरी की फिल्म 'मस्तीजादे' एक सेक्स कॉमेडी फिल्म है। रिचा ने संवाददाताओं को बताया, 'मेरी टीम एवं मैंने महसूस किया कि मुझे अभी एक सेक्स कॉमेडी फिल्म में काम नहीं करना चाहिए। मैं सनी का सम्मान करती हूं। सनी के साथ यह तीसरी फिल्म का प्रस्ताव था जिसे करने से मैंने इंकार किया है और यह महज एक इत्तेफाक है।' रिचा अपनी फिल्मों 'ओए लकी! लकी ओए' और 'गैंग्स आफ वासेपुर' से काफी शोहरत पा चुकी हैं। ऐसा नहीं है कि वह केवल गंभीर भूमिकाएं करना चाहती हैं। अभिनेत्री अपनी भूमिका में विस्तार करना चाहती हैं इसलिए वह अलग तरह की फिल्में करने की इच्छा रखती हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।