विधानसभा में फिर गरमाया सांवर लाल जाट का मुद्दा.......कांग्रेस ने किया वॉकआउट
(Amber, Jaipur) विधानसभा के आज के सत्र की शुरुआत हंगामेदार रही। सदन में आज फिर सांवर लाल जाट का मुद्दा उठा जिस पर हंगामे के बाद कांग्रेस ने सदन से बहिर्गमन कर दिया। कांग्रेस विधायक अनिता सिंह ने आज सदन में प्रश्नकाल के दौरान एक प्रश्न उठाया जिसका जवाब सांवरलाल जाट देने लगे । लेकिन इस दौरान विपक्ष ने सवाल उठा दिया की आखिर सांवरलाल किस हैसियत से जवाब दे रहे हैं । हंगामे के दौरान आज कांग्रेस विधायक विश्वेंद्र सिंह ने एक व्यक्ति के दो पद पर रहने को लेकर भी सवाल उठाया था जिसके बाद विपक्ष सदन में हंगामा करने लगा और सदन से वॉक आउट कर गया। आज कांग्रेस के वॉकआउट में चुरु के सरदारशहर विधायक भंवरलाल शर्मा भी अपनी पार्टी के साथ वॉकआउट कर गए। गोरतलब है की आज सदन में कल पेश हुए बजट पर बहस होनी थी वहीं कई अदिसूचनाएं भी सदन के पटल पर रखे जाने थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।