मानसून की बेरुखी और सूखे की आशंका के बावजूद थोक महंगाई दर में कमी आई है। मई के मुकाबले जून में महंगाई कम हुई। यह 6.01 फीसद से घटकर 5.43 फीसद पर आ गई है। राहत की खबर के बावजूद लोग सब्जी की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं। आलू, प्याज के बाद अब टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार की ओर से महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम तो उठाए जा रहे हैं लेकिन जमीन पर इसका असर होता नहीं दिख रहा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।