(International)
इजरायल के साथ युद्धविराम के मिस्र के प्रस्ताव को आज हमास ने खारिज करते हुए उन सभी अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को अनिश्चितता में डाल दिया है, जो एक सप्ताह से चले आ रहे युद्ध को खत्म करने के लिए किए जा रहे हैं। हमास द्वारा यह प्रस्ताव खारिज किए जाने से कुछ ही समय पहले इजरायली मंत्रिमंडल ने इसे स्वीकार कर लिया था। एक सप्ताह तक चल चुके इस युद्ध में 192 फिलस्तीनी मारे जा चुके हैं और इस्राइल के लाखों लोग हमास के रॉकेट हमलों की जद में हैं। इस्राइल सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने चेतावनी दी है कि यदि हमास युद्धविराम को स्वीकार नहीं करता है तो इस्राइल गाजा पर और अधिक भारी हमला करेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।