ह्यूंदै का ग्रैंड आई10 में एलपीजी वेरिएंट@4.92 लाख रु.
(India) कंपनी ने बिना किसी शोर शराबे के अपनी इस गाड़ी का एलपीजी के साथ उतार दिया। इसकी कीमत होगी 4.92 लाख रुपए। यह दिल्ली एक्स शोरूम कीमत है। यह कीमत सॉलिट पेंट वेरिएंट की है जबकि मेटालिक पेंट ग्रैंड आई10 एलपीजी की कॉमस्ट 4.96 लाख रुपए है। एलपीजी ग्रैंड केवल मिड-स्पेक मेग्ना वेरिएंट में मिलेगी। वैसे कंपनी ने इस कार की एफिशंसी में भी इजाफा किया है। इसमें 1.2 लीटर का कापा इंजन नहीं मिलेगा। न ही 1.1 लीटर का आईआरडीई इंजन मिलेगा जोकि आई10 में लगा होता है। एलपीजी ग्रैंड में 1.0 लीटर का 3 सिलिंडर मोटर होगा जोकि कंपनी ने ईऑन में भी लगाया हुआ है। यह 69पीएस की पावर 62 आरपीएम पर प्रड्यूस करती है और 3,500आरपीएम पर 94एनएम टार्क देगी। यह 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेश की गई है। एलपीजी किट फैक्ट्री फिटेड है जिसमें 34 लीटर की टैंक कपेसिटी है। कंपनी फिटमैंट पर दो साल की अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी दे रही है। चूंकि यह मेग्ना वेरिएंट में है तो इसमें फोग लैम्प्स, सेंट्रल वेरिएंट, कीलैस एंट्री और रीयर पार्किंग सेंसर्स की सुविधा तो होगी ही।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।