(MADHYAPRADESH, India)
पुलिस अधीक्षक (लोकायुक्त) वीरेंद्र सिंह ने बताया कि यहां से करीब 100 किलोमीटर दूर महेश्वर की जनपद पंचायत में पदस्थ क्लर्क बाबूलाल पटेल (50) के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार से बेहिसाब दौलत बनाने की शिकायत मिली थी। इस शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस के 50 सदस्यीय दल ने इंदौर, महेश्वर और खरगोन जिले के गांव माचलपुर में उसके ठिकानों पर छापे मारे। उन्होंने कहा कि लोकायुक्त पुलिस की अब तक की छानबीन के आधार पर पहली नजर में पता चला है कि पटेल करीब ढाई करोड़ रुपये के मूल्य वाली चल अचल संपत्ति का मालिक है। यह संपत्ति इस क्लर्क की आय के ज्ञात स्रोतों के लिहाज से कहीं ज्यादा है। सिंह ने बताया कि लोकायुक्त पुलिस के छापों के दौरान खुलासा हुआ कि पटेल की इंदौर और खरगोन जिले स्थित अचल संपत्ति में पांच मकान, चार भूखंड, 34 एकड़ कृषि भूमि, डेयरी फार्म और भवन निर्माण सामग्री की दुकान शामिल हैं। वह एक महंगी जीप, एक कार और तीन दोपहिया वाहनों का भी मालिक है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।